
जिप प्रत्याशी हलदर दां का जनसम्पर्क अभियान तेज,कहा परिवर्तन की लहर है जनता का मिल रहा है समर्थन

जिला परिषद क्षेत्र संख्यां 10 के प्रत्याशी हलदर दां का प्रचार अभियान तेज है। इस क्षेत्र में उनके पक्ष मे लोगों का हुजूम भी जूट रहा है।जनता का व्यापक समर्थन का भी दावा कर रहे हैं।

अंतर्कथा से बात करते हुए जिप प्रत्याशी हलदर दां ने कहा जनता ने जिला परिषद क्षेत्र संख्यां 10 में गत चुनाव में जिसको भी मौका दिया था उसके काम को देख लिया , क्षेत्र का कोई विकास नही हुआ।इसलिए इस बार परिवर्तन की लहर है। जहां भी जाता हूँ जनता की भीड़ जुट जाती है तथा जनता बताती है कि अभी तक कोई काम नह हुआ। उन्होंने जनता कोआश्वासन दिया है कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

हलदर दां ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता सही और साफ सुथड़े छवि वाले को जिला परिषद में चुन कर भेजें जो उनके लिए काम करे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
