• Tue. Mar 3rd, 2026

जानें अनंत चतुर्दशी व अन्य तिथियों पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त *

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 31, 2022

*जानें अनंत चतुर्दशी व अन्य तिथियों पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त *

इसी दिन के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का भी आगाज हो गया। यह दिन भगवान गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारत ही नहीं बल्कि कई दुसरे देशों में भी लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति कि स्थापना करते हैं। नाच-गाने और ढोल-नगाड़ों के बीच गणेश जी को घर लाया जाता है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार गणपति को अपने घर में विराजमान रकते हैं।

*कुछ भक्त डेढ़ तो कुछ तीन, पांच या 10 दिन में बाप्पा को विदाई देता है। श्रद्धालु अधिक से अधिक दस दिन के लिए ही सबके प्रिय गणेश को अपने पास रखते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विसर्जित किया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं पांच, सात और अंनत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है।*

*विसर्जन के लिए भी शुभ मुहूर्त का महत्व*

*गणपति बाप्पा को विदाई देना भक्तों के लिए आसान नहीं होता है। वो इस उत्सव के दौरान परिवार के सदस्य की तरह घर का हिस्सा बन जाते हैं। गणेश जी को विदाई देते समय लोग भावुक तो रहते हैं मगर वो बप्पा को अगले साल जल्दी आने की विनती भी करते हैं। गणेश जी की स्तापना के लिए जिस तरह से शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ठीक उसी तरह उनके विसर्जन के लिए भी शुभ मुहूर्त की जानकारी होनी चाहिए। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद जीवन में बना रहता है।*

*5 दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि और मुहूर्त*

*पांच दिन के गणेश जी के विसर्जन की तिथि 14 सितंबर है और मुहूर्त इस प्रकार है:*

*सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)-* सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:06 तक

*दोपहर का मुहूर्त (शुभ)-* 03:38 बजे से 05:10 बजे तक

*शाम का मुहूर्त (लाभ)-* 08:10 बजे से 09:38 बजे तक

*रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)-* 11:06 बजे से 03:30 तक (15 सितंबर की सुबह)

*7 दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि और मुहूर्त*

*सात दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि 16 सितंबर है और मुहूर्त इस प्रकार है:*

*सुबह का मुहूर्त (शुभ)-* 06:26 बजे से 07:58 तक

*सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)-* 11:01 बजे से 03:37 तक

*दोपहर का मुहूर्त (शुभ)-* 05:08 बजे से 06:40 तक

*शाम का मुहूर्त (अमृत, चर)-* 06:40 बजे से 09:37 बजे तक

*रात का मुहूर्त (लाभ)-* 12:33 बजे से 02:02 बजे तक (17 सितंबर की सुबह)

*अनंत चतुर्दशी की तिथि और विसर्जन का मुहूर्त*

इस साल अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर को है। इस दिन दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा।

*सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)-* 07:58 बजे से 12:32 तक

*दोपहर का मुहूर्त (शुभ)-* 02:03 बजे से 03:35 तक

*शाम का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)-* 06:37 बजे से 11:03 तक

*रात का मुहूर्त (लाभ)-* 02:01 बजे से 03:30 बजे तक (20 सितंबर की सुबह)

*सुबह तड़के का मुहूर्त-* 20 सितंबर को 04:58 बजे से 06:27 तक


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *