• Mon. Mar 2nd, 2026

जाताखुंटी पंचायत अन्तर्गत लोगों को घर – घर तिरंगा झण्डा फहराने हेतु किया गया जागरूक*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 6, 2022

 

*पंचायत स्तर पर 11 अगस्त को भ्रमण कर तिरंगा दिवस हेतु जागरूक किये जाएंगे*

*टुण्डी / धनबाद*. [. दीपक कुमार पाण्डेय ] आज शनिवार को जाताखुंटी पंचायत अन्तर्गत संथालड़ीह एवं बरवाटांड़ में साइकिल एवं पदयात्रा कर ग्रामवासियों को दिनांक 13 — 15 अगस्त तक घर – घर तिरंगा झण्डा फहराने हेतु जागरूक किया गया ।

जिसकी संयुक्त रूप से नेतृत्व नवनिर्वाचित उप मुखिया पुज्यन्ति देवी एवं स्वास्थ्य सहिया सुनिता देवी ने किया । भ्रमण कु मुख्य विषय यह रही की दिनांक 13– 15 अगस्त को प्रत्येक आवास पर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर में तिरंगा झण्डा फहराने का निर्णय लिया गया ।

सभी महिलाओं ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया की 11 अगस्त को मुखिया , उप मुखिया , वार्ड सदस्य एवं पंचायत स्तर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं जागरूक लोगों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रत्येक गांव में लोगों को अपने -अपने आवासों में तिरंगा झण्डा लगानें हेतु जागरूक करेंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया पुज्यन्ति देवी एवं स्वास्थ्य सहिया सुनिता देवी के अलावें इत्यादि के साथ – साथ दर्जनों पंचायत स्तरीय महिलाएं युवा वर्ग लड़के उपस्थित रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *