
*हाटगम्हरिया, 06 अक्टूबर 2026* पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सिन्द्रिगौरी पंचायत में जल पर्याप्तता (वॉटर सफिशिएंसी) से संबंधित चल रही अंतिम तैयारियों का मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने पंचायत क्षेत्र में अब तक संचालित गतिविधियों, सामुदायिक सहभागिता तथा आगामी कार्ययोजनाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण दल में स्टेट टीम के एसपीएम सौरभ बाघ, प्रदान संस्था के रमेश अभिषेक एवं डीपीएम अभिषेक शामिल थे। पंचायत की मुखिया जयश्री कुंकल एवं पंचायत सचिव सुशील सुंडी ने टीम के समक्ष जल पर्याप्तता से संबंधित आयोजित बैठकों, योजनाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए। टीम ने दस्तावेजों का अवलोकन कर पंचायत स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।

निरीक्षण के उपरांत साराडीहा गांव में ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय टीम एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नजरी नक्शा के माध्यम से गांव में प्रस्तावित योजनाओं एवं जल संसाधनों से जुड़ी आवश्यकताओं को मानचित्र पर प्रदर्शित किया। इसके जरिए स्थानीय जल स्रोतों, जरूरतों एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को चिन्हित करते हुए जल पर्याप्तता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर सुशांत कुमार ने पंचायत एवं ग्राम स्तर पर संचालित गतिविधियों, बैठकों, सामुदायिक सहभागिता और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी टीम को दी। उन्होंने बताया कि जल पर्याप्तता से जुड़े कार्यों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है तथा स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप योजनाओं का चयन किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड समन्वयक दीप्ति बानरा, सागर माझी, कार्तिका, लक्ष्मण सहित अन्य कर्मियों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम ने पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी गतिविधियों को बेहतर समन्वय और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
