

बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव : प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत राज्य सरकार के गरीबों की प्रति सोच का परिणाम है कि इस बार असहाय और जरूरतमंदों को समय पर मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने पंचायत की विभिन्न गांव में जाकर जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।इसके तहत उन्होंने सर्वप्रथम महुदी के सतबहैया टोला में जाकर बिरहोर असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने कहा कि जाड़े के दिनों में ठंड से बचने के लिए निम्न तबके के लोगों के लिए कंबल सबसे बड़ा आसरा है उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने समय पर कंबल वितरण सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।इसके तहत उन्होंने सदबहैया ,महुदी, कनोदा, सोनपुरा, मिर्जापुर, कांडतरी एवं खेरातरी सहीत पंचायत के तमाम वार्ड के असहाय लोगों के बीच 217 कंबल का वितरण किया।मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने लोगों से ठंड से बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी साथ ही कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग तत्काल अस्पताल जाएं और झाड़-फूंक के भरोसे नहीं रहने की अपील की साथ ही उन्होंने लोगों को अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया।इस कंबल वितरण कार्यक्रम में जो भी बिरधा अपने पैर हाथ से मजबूत मजबूर हैं और वह अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते वैसे बुजुर्ग असहाय को मुखिया ने स्वयं घर घर जाकर कंबल वितरण किया।इधर इस बात को लेकर ग्रामीणों के चर्चा का विषय बना हुआ है कि मुखिया हो तो ऐसा यह कहते लोग नहीं थक रहे हैं।इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रखंड उप प्रमुख वचन देव कुमार, उप मुखिया राजदेव महतो,पूर्व पंसस प्रतिनिधि खेमलाल राम, योगेंद्र महतो, सुरेश महतो, मोहम्मद आवेश,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि इमरान अंसारी, अहमद रजा, मोहित कुमार,रविकांत महतो, राजकुमार राणा, हैदर अली सहित पंचायत के तमाम वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com