• Sat. Jan 3rd, 2026

जयराम महतो के खतियानी महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोंदलपुरा में ग्रामीणों ने की बैठक

ByAdmin Office

Dec 11, 2022

 

बड़कागाँव संवादतात

बड़कागांव: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की विशेष बैठक बड़कागांव के ग्राम गोंदलपुरा में की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्योति जलघर एवं संचालन कृष्णा राणा ने किया। बैठक में ग्राम गोंदलपुरा, हाहे, गाली, फुलांग एवं बलोदर के ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में 15 दिसंबर को होने वाले खतियानी महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। 15 दिसंबर को गोंदलपुरा के खेल मैदान में आंदोलनकारी जयराम महतो का आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 11 बजे से होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही गई। मौके पर मुख्य रूप से विक्रम महतो, देवनाथ महतो, परमेश्वर महतो, विनय कुमार, सुजीत कुमार, बंधन गंझु, चंदन कुमार, पंचम महतो, यशोदा देवी, सरिता कुमारी, संजू देवी, गीता देवी, फलेंद्र गंझु, पूजा रानी सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *