• Wed. Mar 25th, 2026

जयप्रकाश भाई पटेल का बड़कागांव प्रखण्ड में जनसंपर्क, सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2024

 

 

दारू(हजारीबाग ): लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया।

 

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनसभा और डोर टू डोर कैंपेन कर ग्रामीणों से हाथ छाप पर बटन दबा कांग्रेस को वोट करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों से जनता अब तंग आ चुकी है। नौजवान, किसान, जवान, महिला सभी लोग परेशान है। देश में बदलाव की लहर है और हज़ारीबाग़ का राजनीतिक माहौल इसका उदाहरण है।

 

उन्होंने बड़कागांव की सबसे बड़ी समस्या विस्थापन पर बात करते हुए कहा कि जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी, सर्वप्रथम विस्थापन की नीतियों में सुधार लाया जाएगा। अब बड़कागांव के युवाओं को जेल और लाठी नहीं बल्कि पक्की नौकरी और बेहतर जीवन मिलेगा।

 

जनसंपर्क के दौरान बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद भी श्री पटेल के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने जेपी पटेल के बड़कागांव पहुंचने पर समर्थकों के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत किया और क्षेत्र के लोगों से उन्हें वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

 

जनसंपर्क अभियान में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक हजारीबाग संजीव बेदिया, संजय सिंह, विशेश्वर चौबे, झमन, राजेश गुप्ता, पदम साव, संजय भुईयां, हेमंत भुइयां, सरोज मेहता, प्रभू भुईयां, नंदकिशोर भुईयां, इंदरदेव राम, मोती भुइयां, सोमर भुईयां, संजय सिंह, हाजी तबस्सुम, सुरेश महतो, दीपक करमाली, जमाल सगीर, पंकज गुप्ता, झमन महतो, चन्दर साव, संजय भुईंया, नंदकिशोर भुईंया, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, पदुम साव, शमशेर आलम ,राजेश गुप्ता, राजेश रजक, कुलेश्वर राम, रविन्द्र गुप्ता, प्रभु राम, दिपु साव, बाबुलाल साव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *