
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: जय राम जय राम श्री राम जय राम जय जय राम के नारों से गुंजायमान हर क्षेत्र ,मुहहले,चौक चौराहों पर आज 20 जनवरी को सुनने को मिला। जब पूरा शहर वासी भगवा रंग में डूबते हुए हाथों में श्री राम नाम के लिखे ध्वज लेकर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को झाझा दुर्गामंदिर से हजारों की तादाद में रामभक्त ढोल नगाड़े और विशाल झांकी के बीच शोभायात्रा दुर्गामंदिर से निकाला गया।जिसमें महिला पुरुष,बच्चे और बुजुर्ग शामिल होकर इस ऐताहासिक पल का गवाह बना।रथ पर भगवान श्री राम,सीता ,लक्ष्मण,हनुमान का रूप धारण किये कलाकारों की झांकी और भव्य शोभायात्रा को देखने के लिये बड़ी संख्या में दूरदराज के लोग शहर पहुँचकर शामिल हुआ।अयोध्या मस होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो मे एक अलग ही उमंग देखने को मिल रहा था और जय श्री राम के भक्ति गीत में झूम रहे थे।शोभायात्रा में नप मुख्य पार्षद संजय यादव,उप मुख्य पार्षद विपिन साह,समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, सुरेश यादव,सोनू बरनवाल,प्रभाष बंका,साधु केशरी,राजेश कुमार,अनूप केशरी, गोपाल बरनवाल, अनिल बरनवाल, मुन्ना यादव,मंटू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने कहा कि जिस घड़ी की इंतजार सनातन धर्म के लोग कई वर्षों से कर रहे थे वह शुभ घड़ी सोमवार को हैं और इस शुभ घड़ी को यादगार और ऐताहासिक बनाने के झाझा दुर्गामंदिर से भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली गई।लोगो ने बताया कि 22 जनवरी यानी सोमवार को भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिस तरह लोग श्री राम शोभायात्रा में शिरकत होकर राममय का वातावरण का माहौल बनाया है ठीक उसी तरह सोमवार को लोग अपने घर,मंदिर में दीपोत्सव मनाये।वही झाझा में श्रीराम शोभायात्रा को लेकर सुबह से ही बाजार के हर दुकानों पर ताला लटका हुआ था और दुकानदार भी श्री राम शोभायात्रा में शामिल हुए।सुरक्षा को लेकर एसएचओ राजेश शरण दलबल के साथ श्रीराम शोभायात्रा में शामिल थे तो वहीहर चौक चौराहों पर भी पुलिस बल पहले से ही मौजूद होकर सड़को पर दौड़ने वाले वाहन को श्री राम शोभायात्रा वाले मार्ग से हटाकर दूसरे रास्ते से परिचालन करवा रहे थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
