• Sun. Mar 1st, 2026

जमुई रफ्तार का कहर बाइक सवार युवक को रौंद फरार हुआ ट्रक ड्राइवर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 17, 2023

 

जमुई, जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा चौक पर एक ट्रक ने युवक को रौंद डाला जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिनहरा तुरी टोला निवासी अरविंद तुरी का 17 वर्षीय पुत्र सचिन तुरी आज सुबह लक्ष्मीपुर बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जिनहरा चौक पर ट्रक एक दुकान में सामान अनलोडिंग कर लक्ष्मीपुर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रक की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सचिन तुरी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके से लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों के द्वारा ट्रक को जिनहरा चौक से 1 किलोमीटर आगे रोक लिया गया। लेकिन ड्राइवर मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा ट्रक चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर घंटो प्रदर्शन किया गया।मामले की जानकारी के बाद लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बूझाकर सड़क जाम को खुलवाया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *