• Fri. Oct 23rd, 2026

जमशेदपुर में उत्साह के साथ मनाया गया ‘सहयोग’ और ‘संस्कार भारती’ का संयुक्त विजया मिलन समारोह

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर. । विजयादशमी के पावन पर्व के बाद शहर में मेल-मिलाप और उत्सव का दौर जारी है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ के संयुक्त तत्वावधान में नागा मंदिर प्रांगण में एक भव्य ‘विजया मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए.

समारोह की शुरुआत रीना सिन्हा ‘सलोनी’ के कुशल और गरिमामयी मंच संचालन से हुई. दोनों संस्थाओं के इस साझा प्रयास ने शहर के कला और साहित्य प्रेमियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया. कार्यक्रम की शुरुआत में ‘सहयोग’ की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता ने स्वागत भाषण दिया.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शंभू तिवारी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शशि तिवारी उपस्थित रहे । इस दौरान कला, साहित्य और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित महानुभावों को सम्मानित किया गया–

रागिनी भूषण

मुदिता चंद्रा

डॉ. जूही समर्पिता

संध्या सिन्हा

विजय भूषण

अल्पना भट्टाचार्य

सरित श्रीवास्तव

स्नेहलता सिन्हा

भारती कुमारी

विक्की गाबरी

सभी सम्मानित अतिथियों को आशु तिवारी और पुष्पा तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया.

समारोह का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जहां गीत, संगीत, नृत्य और कविताओं की त्रिवेणी ने दर्शकों का मन मोह लिया. अपनी कला का जलवा बिखेरने वाले प्रमुख कलाकार इस प्रकार रहे-

वंदना: डॉ. भारती कुमारी और डोला बाजपेयी ।

गीत प्रस्तुतियां: नीलाम्बर चौधरी, राजेंद्र साह राज, लक्ष्मी सिंह रूबी, प्रणति शरण, अनिता निधि, आलोक मंजरी, सुप्रियो भट्टाचार्या, पूर्बी घोष, अन्नी अमृता और स्वाति ।

नृत्य प्रस्तुतियां: दीपिका, स्मारिका, अल्पना भट्टाचार्य और संध्या सिंह ।

कविता पाठ: ममता कर्ण और बसंत जमशेदपुरी ।

आपसी आत्मीयता, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और सुंदर कलात्मक प्रदर्शन के साथ यह आयोजन अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंत में ‘संस्कार भारती’ की सचिव अरुणा भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके बाद महिलाओं के आकर्षक गरबा नृत्य के साथ समारोह का समापन हुआ.

इस अवसर पर अरुणा झा, डॉ. आशा गुप्ता, सुधा गोयल, पूर्वी घोष, परवेज अख्तर, नीलांबर चौधरी, अंजनी किशोर सहाय, ममता कर्ण, साधना, स्वाति, अनीता सिंह, अनीता निधि और प्रणति शरण सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *