• Mon. Feb 16th, 2026

जमडार पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम के आयोजन के साथ कार्यक्रम की हुई समाप्ति

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 26, 2023

 

गावां प्रखंड के जमडार पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, जेएमएम नेता इमरान अंसारी, स्थानीय मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में अबुआ आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस, बाल विकास, सावित्री बाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना, आपूर्ति विभाग, गुरुजी स्टूडेंट कार्ड, केसीसी लोन पीएचईडी आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां सैकड़ों आवेदन जमा किए गए। जॉब कार्ड, कंबल, स्कूली छात्रों के लिए साइकिल का डेमो चेक समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम सरकार को महत्वकांक्षी कार्यक्रम से आम लोगों को काफी फायदा पहुंचा है। हेमंत सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को समझते हुए यह कार्यकर्म का आयोजन पूरे राज्य में किया। लोगों सरकार की योजनाओं की लाभ मिले यही पहली प्राथमिकता है। कहा कि पूरे देश में सिर्फ झारखंड में ही यह कार्यक्रम पिछले तीन सालों से आयोजित किया जा रहा है। जामदार पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन के साथ प्रखंड में कार्यक्रम कि समाप्ति हो गई।
मौके पर विनय सिन्हा, सोनू कुमार, मंसूर आलम, बलराम मुर्मू, संतोष मरांडी समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *