• Thu. May 14th, 2026

जनसेवा के प्रतीक माधव लाल सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2026
crescent ad

 

गोमिया –

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं गरीबों के हितैषी माने जाने वाले माधव लाल सिंह का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे गोमिया क्षेत्र सहित झारखंड की राजनीति और सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक, आमजन, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

 

अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा और अंतिम यात्रा के दौरान “माधव बाबू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

 

माधव लाल सिंह को क्षेत्र में गरीबों के मसीहा और जनप्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहे।

 

मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माधव लाल सिंह का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि माधव बाबू ने जनसेवा को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया था और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

 

जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि गोमिया ने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि माधव बाबू का व्यक्तित्व बेहद सरल और प्रेरणादायक था तथा वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।

 

समाजसेवी चितरंजन साव ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माधव लाल सिंह का जीवन संघर्ष, सेवा और ईमानदारी की मिसाल था। उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि माधव लाल सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और आजीवन मंगलवार का व्रत रखते थे। उनके समर्थकों ने कहा कि उनका निधन केवल एक नेता का जाना नहीं, बल्कि समाज के एक ऐसे संरक्षक का खोना है जिसने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *