• Thu. Apr 2nd, 2026

जनसंपर्क अभियान में चुनाव प्रचार के गाने पे झूम उठे लोग।

Pintu Yadav's avatar

ByPintu Yadav

May 9, 2022

चौपारण : बेलाही पंचायत के मुखिया उम्मीदवार मनोज यादव ने प्रचार वाहन के साथ कई गांवों मे किया भ्रमण के दौरान बेलाही ग्राम पहुंचने पे प्रचार गाने की धुन पर झूम उठे लोग युवा के साथ महिलाओं ने भी खूब जम कर आनंद लिया और मनोज यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।मनोज यादव ने सभी का आभार जताया और निवेदन किया कि क्रम संख्या 6 ,नाव छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजय बनावे।

crescent ad

लोगों को पिछले कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज तक लोग सड़क, पानी,हॉस्पिटल,कंप्यूटर शिक्षा के साथ साथ कई महत्वपूर्ण योजनाएं का लाभ नहीं मिल रहा है,लोग आज भी काम की तलाश मे बाहर प्रदेश जाने को मजबूर है मनरेगा योजना के तहत कोई भी काम पंचायत में नही हुआ, जो सोलर लाइट,सोलर जलमिनार,स्ट्रीट लाइट,लगा वो पूरी तरह फ्लॉप हो गया, पंचायत के लिए जो पानी टैंकर लिया गया वो लावारिश हालत में सड़ रहा है।पंचायत भवन देखने में खंडहर से कम नहीं लगता आज तक रंग पेंट भी नही हुआ।पंचायत में एक भी कूडादान नही उपलब्ध हुआ।और दोबारा विकाश के नाम पे वोट मांगा जा रहा है।मनोज यादव ने कहा अगर समस्या गिनाए तो अखबार में जगह कम पड़ जायेगी। मनोज यादव ने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर आपके आशीर्वाद से चुनाव जीता तो सभी मूलभूत सुविधाओं को जमीन पे उतारूंगा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *