
टुंडी (दीपक पाण्डेय)
टुंडी प्रखंड के भोजूडीह गांव के ग्रामीणों द्वारा जनवितरण प्रणाली दुकान की क्रियाकलापों से तंग होकर उपभोक्ताओं द्वारा अंतिम में गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत अंतर्गत हीरापुर गांव स्थित मां अंजनी स्वयं सहायता समूह एवं संथाल विकास समूह के द्वारा पिछले कई महीनों से उपभोक्ताओं को समय से राशन नहीं दिया जा रहा था, कई लोगों द्वारा अंचल कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराया गया मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण आज शनिवार को गांव के सभी ग्रामीण लाचार वश गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग को घंटों अवरूद्ध कर दिया इसकी सूचना जब टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन प्रसाद सिंह को एवं अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी को मिला तो सभी ग्रामीणों से मिलकर उक्त दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने का आश्वासन पर जाम हटाया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
