
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्रखंड के चोपदार बलिया पंचायत अंतर्गत खरांटी गांव में काली मंदिर से गोंसाई बलिया दुर्गा मंडप तक करीब 300 मीटर लंबी नाली जाम और जर्जर होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। लगातार जलजमाव से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर नाली की सफाई कराई। इससे लोगों को आवागमन में कुछ राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के गुजरने से गंदा पानी राहगीरों और घरों के बाहर बैठे लोगों पर पड़ता था, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता। कई बार शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब नई नाली तथा जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। सफाई अभियान में विनय कुमार साव, हरदयाल साहू, मुखिया प्रत्याशी घनश्याम साव, दयानंद साव, रामेश्वर प्रजापति, शिवदयाल साहू, गुरुदयाल प्रजापति, विनोद यादव,मुना साव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सहयोग किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
