• Mon. Mar 2nd, 2026

जदयू युवा संघटन के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया गोविन्दपुर में स्वागत, आज रात्रि करेंगे सर्किट हाउस धनबाद में विश्राम*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 6, 2022

 

जदयू के झारखंड प्रदेश युवा संगठन के प्रदेश अध्य्क्ष निर्मल सिंह आज झारखंड के संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में युवा जनसंवाद कार्यक्रम से लौटने के क्रम में गोविन्दपुर साहेबगंज के रोड में गोविन्दपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कुछ देर रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
फिर जलपान के बाद आज रात्रि विश्राम सर्किट हाउस धनबाद में करेंगे।

कल संघटन में कुछ लोगों को नई जिम्मेवारी की घोषणा करेंगे तथा संघठन को झारखंड में मज़बूत बनाने के लिए कुछ नई जिम्मेवारी कुछ कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि जदयू झारखंड में संघटन को मजबूत बनाने तथा बिहार के बाद झारखंड में युवाओं की समस्या को लेकर जनसघर्ष की तैयारी कर रही है।
उक्त जानकारी प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि आज झारखंड संसाधनो से मजबूत है लेकिन उन संसाधनों से राज्य के विकास के लिए सरकार के पास कोई दृष्टि नही है और न कुशल मैनेजमेंट है।
उन्होंने कहा कि अगर जदयू सत्ता में आती है तो वे इस राज्य को नीतीश मॉडल के सहारे कायाकल्प कर देगी।उन्होंने कहा आज झारखंड में भरष्टचार में नेताओं का गला फंस रहा।इस से जाहिर होता है कि सभी ने झारखंड को लूटा ।यहां ना तो आदिवासी का विकास हो पाया और नही आम आदमी का भला।
निर्मल सिंह अपने हक के लिए हुंकार भरने के लिए युवाओं को जागृत कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *