• Fri. Apr 3rd, 2026

छत्तीसग़ढ: राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार तीन लुटेरों ने कैशियर से नोटों से भरा बैग छीनकर भागे*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2022
crescent ad

 

*छत्तीसग़ढ: राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार तीन लुटेरों ने कैशियर से नोटों से भरा बैग छीनकर भागे*

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार तीन बाइक सवार लुटेरों ने प्रापर्टी डीलर के कैशियर से 10 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। मामले की शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रापर्टी डीलर कान्‍हा बजारिया का कैशियर आकाश यादव सुबह करीब 11 बजे गुढियारी से बैंक जाने के लिए निकाला था कैशियर अपने साथ बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहा था। कैशियर जब चूनाभट्टी इलाके के पास पहुंचा था, इसी दौरान पीछे से तीन बाइक सवार आए और कैशियर की बाइक को रोक दिया। लुटेरों ने कैशियर की कमर पर चाकू अड़ाकर बाइक की डिग्‍गी में रखे नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए
कैशियर ने गंज थाना में लूट की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *