• Fri. Jan 2nd, 2026

चौपारण: प्रखण्ड व अंचल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में है आक्रोश : मनोज यादव

ByAdmin Office

Nov 5, 2022

 

चौपारण: भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर चौपारण भाजपा द्वारा आगामी 9 नवम्बर को प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व विधायक ने चोरदाहा, दैहर, झापा, दादपुर, चैयकलां, यवनपुर, बेला, चैथी आदि पंचायतों के दर्जनों गाँव मे पहुँच कर लोगों से आगामी धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रखण्ड व अंचल कार्यालय में कमीशनखोरी चरम पर है। स्थानीय विधायक के जनविरोधी नीतियों से लोगों परेशान है। पूर्व विधायक ने कहा कि हम जहां भी जा रहे है, राज्य सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुँच कर सरकार का आँख खोलने का कार्य करें।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, सुखदेव पासवान, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, मुखिया अर्चना हेबरम, गंदौरी दाँगी, महामंत्री रामाशीष सिंह, राजकुमार यादव, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रमेश्वर यादव, कृष्णा पासवान, सुखदेव साव, सुरेंद्र पांडेय, रामेशर रविदास, रामबृक्ष यादव, मुकेश राणा, अर्जुन सिंह, सचित सिंह, सुखदेव दाँगी, देवकुमार दाँगी, राहुल राणा, मुकेश कुशवाहा, मुकेश दाँगी, अशोक दाँगी, राजेन्द्र भगत, युगल चौधरी, गणेश भुइयाँ, भुनेश्वर प्रजापति, आजय रविदास, शम्भू दाँगी, अवध दाँगी, सुरेश दाँगी, केदार यादव, अशोक यादव, रामबृक्ष भुइयाँ, भोला भुइयाँ, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *