• Tue. Mar 17th, 2026

चोरदाहा पहुँचा श्रीराम का पुजित अक्षत, पूर्व विधायक ने घर घर जाकर 22 जनवरी को उत्सव मनाने का किया आग्रह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

चौपारण
विहिप व बजरंग दल चोरदाहा द्वारा अयोध्या से आये पुजित अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बसरिया में घर घर जाकर पुजित अक्षत वितरण किया। इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल था। शोभायात्रा में सैकड़ो महिला व पुरुष हाथों में बजरंगबली व श्रीराम का झंडा लेकर बसरिया बूध बाजार होते हुए पूरा गाँव का भ्रमण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी सनातन प्रतिष्ठा की पुर्नस्थापना का अवसर है सभी वर्ग के लोग इन पूजित अक्षतों के माध्यम से इस अवसर का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित हैं। 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों मंदिरों और देवस्थानों पर उत्सव मनाकर प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार श्रीराम ज्योति जलाएँ। कहा पूरे भारत मे उत्सव व हर्षोल्लास के माहौल है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, पूर्व मुखिया सुखदेव पासवान, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव, परमेश्वर यादव, रामवृक्ष यादव अशोक पासवान, राजू यादव, मदन प्रसाद केसरी, सुरेंद्र प्रसाद केसरी, मोती यादव, सुबोध यादव, शुक्र मंगल केसर, महेंद्र विश्वकर्मा, बंटी रविदास, सतीश केसरी, प्रकाश केसरी, राहुल कुमार केसरी, पिंटू विश्वकर्मा, महेंद्र पासवान, मुन्ना सिंह, रंजन रजक, विकास कुमार केसरी, मुन्ना पासवान मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, भोला सिंह खरवार, इंद्रदेव यादव नागेंद्र यादव प्रवेश यादव पिंटू कुमार यादव अमित कुमार गुप्ता।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *