

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ होता है और चार माह के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इस कारण विवाह आदि समस्त मांगलिक कार्यो पर चार माह के लिए प्रतिबंध लग जाता है। देवशयन से पूर्व विवाह का अंतिम शुभ मुहूर्त भड़ली नवमी होता है, जिस पर बिना कोई पंचांग शुद्धि देखे विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
इस बार भड़ली नवमी 8 जुलाई 2022 शुक्रवार को आ रही है। यह दिन आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि की पूर्णाहुति का दिन भी होता है। इसलिए इस दिन देवी मंदिरों और घरों में हवन-पूजन आदि कर कन्या पूजन किया जाता है।

*भड़ली नवमी का पंचांग*

भड़ली नवमी के दिन नवमी तिथि सायं 6.25 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र दोपहर 12.13 बजे तक और शिव योग प्रात: 9 बजे तक रहेगा। तुला राशि का चंद्र और मिथुन राशि का सूर्य रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से रवियोग का शुभ संयोग भी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com