• Sun. Mar 15th, 2026

चाईबासा में दूसरे दिन नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट,तीन जवान घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो में लगातार दूसरे दिन नक्सलियो ने आईईडी ब्लास्ट किया है।इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गए हैं।घायल तीनों जवानों को आनन-फानन में एयरलिफ्ट कर राँची लाया गया है। जानकारी के अनुसार घायल जवानों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल हुए जवानों में संतोष सिंह,सौरव कुमार और अमरेश सिंह शामिल है।बता दें बुधवार को भी इसी इलाके में नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर के बाद आईडी ब्लास्ट हुआ था,जिसमें कोबरा बटालियन के छह जवान घायल हो गए थे।

दोपहर में शुरू हुआ था सर्च अभियानः बुधवार को चाईबासा के जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद विस्फोट हुआ था, उसी एरिया में गुरुवार को भी जबरदस्त धमाके हुए। इस विस्फोट की चपेट में तीन कोबरा जवान आ गए, हालांकि जवानों के घायल होने के बाद भी इलाके में ऑपरेशन जारी है।नक्सलियों की उपस्थिति के बीच ही जवानों ने अपने घायल साथियों को वहां से बाहर निकाला और एयरलिफ्ट कर राँची भेजा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *