• Mon. May 11th, 2026

चाईबासा : आदिवासी उरांव समाज के द्वारा आयोजित 27वीं जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आदिवासी उरांव समाज द्वारा ऐतिहासिक और पारंपरिक पर्व जतरा के अवसर पर इस वर्ष भी 27वीं जतरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा में संपन्न हुआ l इस प्रतियोगिता में राखा चक्रधरपुर की टीम विजेता घोषित हुआ इसके साथ ही सरना ब्रदर्स जमशेदपुर की टीम उपविजेता घोषित हुआ, इस प्रतियोगिता में चाईबासा, चक्रधरपुर,जमशेदपुर, गुवा के अलावा अन्य राज्यों से भी 24 टीमों ने भाग लिया गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी उरांव समाज से ही जुड़े हुए थे जो की दो-दिवसीय चलने वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीम के खिलाड़ियों ने अपना-अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l इस टूर्नामेंट में क्वाटर फाइनल में हारने के बावजूद उस टीम को लॉटरी के माध्यम से सेमीफाइनल में खेलने का जगह दिया गया l आज के इस समापन व फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सुनील प्रसाद साव जिलाध्यक्ष,झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा सह समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी उरांव समाज चाईबासा के अध्यक्ष श्री संचू तिर्की एवं मुख्यसलाहकार श्री सहदेव किस्पोट्टा उपस्थित हुए l इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील प्रसाद साव ने कहा कि मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आदिवासी उरांव समाज पिछले 26 साल से लगातार इस तरह कि टूर्नामेंट करते आ रही है और वर्तमान 27वीं क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। मैं कमिटी के सभी सदस्यों को साधुवाद देता हूं कि इस तरह का आयोजन कर समाज से जुड़े अपने भाई-बंधु को एक मंच पर लाने का अवसर देते हैं। इस तरह का आयोजन करने से न कि सिर्फ खेल होता है, बल्कि खेल के साथ में शारीरिक और मानसिक रूप से भी विकास होता है। मैं इस प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिन्होंने मैच जीता उनको भी बधाई और जो पराजित हुए हैं उनको भी बधाई। मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आने वाले वर्षों में और भी अभ्यास के साथ आएंगे और प्रतियोगिता को जीतेंगे। मैं आयोजक कमिटी को धन्यवाद देता हूं कि मुझे इस तरह के प्रतियोगिता में आने का मौका दिया l आज के समापन समारोह में बेस्ट बॉलर शंकर तिग्गा,मैन ऑफ द मैच शिव तिर्की, मैन ऑफ द सीरीज सुनील उरांव को पुरस्कार दिया गया, इसके अलावे इस प्रतियोगिता में हैट्रिक विकेट एवं हैट्रिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया गया l समापन समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उरांव समाज खेल एवं सांस्कृतिक संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री दुर्गा खलखो ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद श्रीमती लक्ष्मी कच्छप,सुनीता खलखो,बाबूलाल बरहा,विजयलक्ष्मी लकड़ा,किरण नुनिया,जयकिशन यादव,दिलीप बरहा,भगवान दास तिर्की,भरत खलखो,महावीर बरहा,बाबूलाल कुजूर,राजकमल लकड़ा,गणेश कच्छप,विजय बाड़ा,शंकर तिर्की उपस्थित थे l और इस प्रतियोगिता को संचालन करने में अहम भूमिका लालू कुजूर,रोहित खलखो, कृष्णा मुंडा,पंकज खलखो, सुखदेव मिंज, महेश तिर्की,भोला तिर्की,शंभू टोप्पो,निशांत मिंज,संजय नीमा,बंटी मिंज,विक्रम खलखो,बलि तिग्गा,चंदन कच्छप,कर्मा कुजूर,बंधन कुजूर,बिष्णु मिंज,बिष्णु प्रसाद,सुभाष कच्छप,जगन्नाथ टोप्पो,बिट्टू कच्छप,बलराम साव,तेजनाथ लकड़ा,अमर लकड़ा,देशप्रेमी लकड़ा,सुधीर लकड़ा दशरथ कुजूर,ललित कुजूर,संगम तिर्की आदि मौजूद थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *