• Sat. Aug 15th, 2026

चांडिल डैम पर धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पर्यटकों की लगी लंबी कतार

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2026
crescent ad

सरायकेला : चांडिल डैम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, पर्यटकों की लगी लंबी कतार ।नौका विहार और बोटिंग का लिया आनंद, अध्यक्ष नारायण गोप ने फहराया तिरंगा ।

 

सरायकेला : देश की आजादी का 80वां वर्षगांठ पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में चांडिल डैम परिसर में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष नारायण गोप ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

 

*पर्यटकों से गुलजार रहा चांडिल डैम*

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल और झारखंड के कोने-कोने से पर्यटक चांडिल डैम घूमने पहुंचे। चांडिल डैम जलाशय में नौका विहार और बोटिंग का लोगों ने जमकर आनंद लिया। प्राकृतिक मनोरम दृश्यों के बीच जंगल की वादियों में पर्यटक घंटों तक सैर करते रहे।स्कूल के बच्चे भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने अपनी साइकिल पर राष्ट्रीय झंडा लगाकर पहुंचे और नौका विहार का आनंद लिया।

 

हल्की बारिश के बावजूद पर्यटकों का जनसैलाव उमड़ा। डैम परिसर में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके कारण कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

नारायण गोप ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई ऊंचाई देना उनका लक्ष्य है। चांडिल डैम अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *