• Mon. Feb 16th, 2026

चम्पई सोरेन ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा,चम्पई के जगह रामदास सोरेन लेंगे शपथ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 30, 2024

 

 

चंपाई सोरेन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूर कर लिया इधर अब इनके जगह हेमन्त सरकार के मंत्री मंडल में

घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

 

घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है.

 

चम्पई कल करेंगे बीजेपी ज्वाइन

 

इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लंबे समय से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगाते हुए बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला कर लिया है. दिल्ली में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी थी. बुधवार को उन्होंने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था.

 

वे शुक्रवार को रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होगा.

 

रामदास सोरेन का परिचय

 

रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से झामुमो के विधायक हैं. इसके अलावा वह पूर्वी सिंहभूम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. इससे पहले वह साल 2009 में भी चुनाव जीत चुके हैं.

 

पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं. शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे. आदिवासी समाज के बीच उनकी पैठ है.

 

चंपाई सोरेन ने क्यों छोड़ दी पार्टी

चंपाई सोरेन ने दो हफ्ते पहले ही पार्टी के ऊपर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए झामुमो छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था कि 3 जुलाई को पार्टी द्वारा विधायक दल की बैठक बुलायी गयी थी. जिसका एजेंडा तक मुझसे साझा नहीं किया गया था.

 

यहां तक कि मेरे सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित करवा दिया गया. जिसके बाद मैंने वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गया. उसी दिन मैंने कहा दिया था कि आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *