• Sun. Mar 15th, 2026

चमगड़ा गांव निवासी भोला महतो की मौत को लेकर ग्रामीणों ने 22 घंटा सड़क जाम रखा मुआवजा के बाद हटा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे सरिया लदी वाहन की चपेट में आने से चमगड्डा गांव निवासी बाइक चालक घायल 30 वर्षीय भोला महतो की मौत हो जाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने चमगड़ा गांव मेन रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर 22 घंटा सड़क जाम रखा। इस दौरान 4 किलोमीटर तक वाहन सड़क जाम में फंसे रहे । जिसमें एक सौ से अधिक अमरपाली जा रहे खाली कोयला ट्रक भी जाम में फंसे देखे गए। मुआवजे को लेकर सड़क जाम मामले को समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रयास किया गया परंतु ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। काफी मशक्कत के बाद विधायक अंबा प्रसाद पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों के प्रयास से मामले का समाधान कराए जा सका। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने एनटीपीसी जाकर अधिकारियों से वार्ता की ।
जिसमें एजेंसी के द्वारा एक नौकरी एवं ₹6 लाख मुआवजा राशि देने की बात पर सहमति बनी तब कहीं जाकर सड़क जाम हटाई जा सकी । शांति व्यवस्था के लिए बड़कागांव के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ,अजीत कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *