• Mon. May 18th, 2026

चक्रधरपुर में बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 नाबालिग को कराया गया मुक्त, गुजरात के दो तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर* : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में बाल तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त कार्रवाई में K2 होटल में 30 महिला-पुरुष मजदूरों समेत 6 नाबालिग को चक्रधरपुर से गुजरात मजदुरी करने हेतु ले जाने के नियत से होटल में रखा गया है l

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2026 की रात DLSA संस्थान (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी) को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात मानव तस्कर किशोर बालक-बालिकाओं तथा महिला-पुरुषों को बंधुआ मजदूर के रूप में गुजरात भेजने की नीयत से चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल K2 में ठहराए हुए हैं। सूचना मिलते ही श्रमu प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन रांची एवं चाइल्ड लाइन DLSA को सूचित किया गया तथा पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ होटल K2 में छापेमारी कर 30 महिला-पुरुष मजदूरों और 6 नाबालिग (5 लड़के एवं 1 लड़की) को मुक्त कराया।

 

मुक्त कराए गए नाबालिकों को बाल कल्याण समिति चाईबासा को सौंपने हेतु चाइल्ड लाइन चाईबासा के हवाले किया गया। वहीं मजदूरों को गुजरात ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही राजलक्ष्मी बस (OR 11H 0797) को जब्त किया गया है।

 

इस मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 61/2026 दिनांक 17.05.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गुजरात निवासी दो आरोपियों निकुंज गोविंद बोरसानिया (32 वर्ष) एवं कादिवार निलेश भाई जेयेन्द्र भाई (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

• सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर

• थाना प्रभारी अवधेश कुमार

• पु० अ० नि० परमेश्वर उरांव

• परि० पु० अ० नि० राज किशोर तिवारी

• स०अ०नि० बिरबल चौबे

• चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल

 

जप्त सामग्री:

• राजलक्ष्मी बस (OR 11H 0797)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *