• Sat. Aug 1st, 2026

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, अब नागरिकों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद ने शहरवासियों की छोटी-बड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 6206998101 जारी किया है।

नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि साफ-सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, नाली, सड़क तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी इस हेल्पलाइन पर दें। नगर परिषद के अनुसार, हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के पास अग्रसारित (फॉरवर्ड) किया जाएगा, ताकि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही नगर परिषद ने नागरिकों से नगर के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े सुझाव देने की भी अपील की है। कहा गया है कि नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़े किसी भी विषय पर नागरिक सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुलाकात कर सकते हैं और अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कर सकते हैं। नगर परिषद ने उम्मीद जताई है कि हेल्पलाइन सेवा शुरू होने से आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा और शहर में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *