
चौपारण: प्लस दो उच्च विद्यालय टोईया में कार्यरत सहायक शिक्षक सह टोईया निवासी बिनय रजक का कुशल क्षेम जानने पहुँचे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। बीते दिनों बीआरसी कार्यालय चौपारण में आयोजित यू डाइस के ट्रेनिंग में सम्मिलित होने के लिए चौपारण जाने के क्रम में केंदुआ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे बिनय रजक।

पूर्व विधायक ने दुर्घटना की जानकारी लेते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया कि कोई अप्रिय घटना नही घटित हुवा। पूर्व विधायक ने शिक्षक को स्वाथ्य लाभ लेने का सलाह दिया। इस दौरान चपरी में मृतक अरविंद उर्फ कारु सिंह के पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग दिया वही चपरी के ही प्रवीण सिंह के मासूम पुत्र के पीड़ादायक निधन की खबर सुनकर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि घटना व दुर्घटना पर हमारा वश नही है लेकिन असमय किसी का चला जाना पीड़ादायक होता है। इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा नेता नकुलदेव बैठा, समाजसेवी अनिल पांडेय, मनोज सिंह, रबिश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
