

जमशेदपुर । टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार को कुचल दिया जिसमें महिला नदी में जा गिरी तथा महिला का पति एवं बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए
नदी में गिरी महिला को भी स्थानीय लोगों ने 1 किलोमीटर आगे सुरक्षित निकाल लिया । इस दुर्घटना में उस महिला का घुटना टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई । महिला का पति एवं दोनों बच्चों को टाटा मेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया । इलाज के दौरान 6 वर्ष की बच्ची श्रेया कृष्णा सिंन्हा की मृत्यु हो गई जिसका शव शीत ग्रह में रखा गया है

तथा बच्ची के माता-पिता एवं भाई का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है । इस घटना की जानकारी होने पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन अस्पताल पहुंचे तथा इलाजरत परिवार के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात की और

इस परिवार के अन्य सदस्यों से मिल कर बच्ची की मृत्यु हो जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की । इस मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल ,सोनाराम सोरेन ,विक्रम बेसरा ,मंगल सोरेन ,राहुल अग्रवाल ,मनिंदर सिंह ,संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
