
*घाटशिला प्रखण्ड परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
कार्यक्रम में घाटशिला के युवा विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राय साइकिल एवं एक ट्रॉली का वितरण किया। सहायता सामग्री प्राप्त कर लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से इस प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड परिसर में स्थापित “फलों का राजा आम” बिक्री केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने आम उत्पादकों एवं विक्रेताओं को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा एवं अंचल पदाधिकारी निशांत अम्बर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभुकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लाभुकों ने इस पहल के लिए विधायक एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, सचिव खुदी राम हांसदा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, वरिष्ठ नेता जगदीश भक्त, काजल डॉन, विकास मजूमदार, सुजय सिंह, अंकुर कावरी, रंजीत कोयरी, सागर पानी, राजा सिंह, सौरभ बोस, मदन दलाई सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
