
*कतरास :* शनिवार को एकेडब्लुएमसी से सिजुआ साइडिंग तक बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 4 कतरास एरिया के द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग में बढ़ती जा रही अनियमितताओं को लेकर ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले सैकड़ो महिला पुरुषों ने सिजुआ साइडिंग में जमकर प्रदर्शन किया एवं ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को बाधित कर दिया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है सनी सिंह और प्रकाश सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कटरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को लिखित रूप से समस्याओं से अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आज पुन: ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हुए।
ग्रामीण एकता मंच के द्वारा कतरास महाप्रबंधक को जो आवेदन दी गई थी। उनमें मुख्य बातें लिखी गई थी। जिनमें मुख्य रूप से सभी कोल परिवहन गाड़ियों को बिना त्रीपाल से ढके चलाया जा रहा है जिसके कारण काफी धूल उड़ रही है और प्रदूषण फैल रहा है। ट्रांसपोर्टिंग रूट पर जल छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे कि आसपास रहने वाले एवं रहीगरों का चलना मुश्किल हो गया है एवं कई सारी स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
सभी गाड़ियों को लदान क्षमता से अधिक लोड कर चलाया जा रहा है जिससे कि क्षेत्र में सड़के जर्जर हो रही है, और दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है।
सीएचपी कसिंग के दौरान जल छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे काफी मात्रा में धूल कण उड़ता है और अगल-बगल के आबादी का रहना मुश्किल हो गया है। कोल परिवहन में लगी सभी गाड़ियों काफी तेज रफ्तार से चलती है जो कि किसी गंभीर दुर्घटना का बुलावा है। जिसे धीरे चलने की आवश्यकता है।
आंदोलन की सूचना पर क्षेत्र संख्या चार के उपमा प्रबंधक सत्येंद्र सिंह पहुंचे एवं आंदोलनकारी से वार्ता किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही महाप्रबंधक से बात कर सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
मौके पर सनी सिंह प्रकाश सिंह अशोक कुमार अनिल भुंइया राजू कुमार मो अमजद एवं सैकड़ो महिला पुरुष आंदोलनकारी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
