• Tue. Mar 3rd, 2026

ग्राम विकास को लेकर शीतलपुर गांव में हुआ बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2022

 

बलियापुर : बीरसिंहपुर पंचायत के पाल टोला वार्ड संख्या दो में ग्रामीणों ने ग्राम विकास के मुद्दे जैसे पेंशन, पी एम आवास, चापाकाल मरम्मत, शिक्षा स्वास्थ को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख आशा देवी विशेष रुप से उपस्थित हुई। बैठक में बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित हुए एवं सभी ने अपनी समस्याओं को उप प्रमुख के सम्मुख रखा। बैठक को संबोधित करते उप प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक योजना वार्ड सदस्य और जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचेगी। जनता को जागरूक होने की जरूरत है तभी हम बिचौलियों से मुक्ति पा सकते है।

अब हमें अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक रहने की जरूरत है।मौके पर वार्ड सदस्य प्रदीप पाल, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य रंगा किस्कु, विनोद मरांडी, सुबोध पाल, चंडी पाल, सुभाष पाल, गणेश पाल, विश्वजीत गोराई, विवेक कुमार, संजोती मरांडी, बबीता महतो, सुनील मरांडी, अजय महतो, ममता महतो, बैद्यनाथ किस्कू आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *