
धनबाद :प्रखंड साक्षरता वाहिनी गोविंदपुर की प्रखंड स्तरीय बैठक डॉक्टर काशीनाथ चटर्जी उपाध्यक्ष भारत ज्ञान विज्ञान समिति की अध्यक्षता में की गई l बैठक में आगे की रणनीति एवं कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोविंदपुर साक्षरता वाहिनी की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा एवं गोविंदपुर प्रखंड के सभी प्रेरक अपने-अपने पंचायत में अपने गांव में कम से कम पांच पेड़ को अपने स्तर से लगाएंगे और पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ को चरितार्थ करेंगे l

आज की इस बैठक में मुख्य रूप से रामचंद्र सिंह , मंटू भट्टाचार्य , संतोष कुमार दास , मनोज कुमार पंडित , पशुपति मंडल , दिलीप रविदास , वंदना दास , सुरेश रजवार , वासुदेव महतो , अलीमुद्दीन अंसारी , मुस्तकीम अंसारी , आसिफ अंसारी , सपना शर्मा , नजमा हयात , ममता मंडल , कमला देवी, शाहिना परवीन व समद अंसारी आदि लोग उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
