• Tue. Jul 28th, 2026

गोविंदपुर में मनाया गया कॉमरेड चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संकल्प दोहराए गए

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर (धनबाद), 28 जुलाई। भाकपा (माले) प्रखंड कार्यालय, गोविंदपुर-रतनपुर में सोमवार को कॉमरेड चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें लाल सलाम अर्पित किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य स्थायी समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद ने कहा कि चारु मजूमदार ने गरीब किसानों, खेत मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को नई वैचारिक दिशा दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और जनता के मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

 

प्रखंड सचिव गोपाल महतो ने कहा कि कॉमरेड चारु मजूमदार का जीवन शोषण और अन्याय के विरुद्ध निरंतर संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित आंदोलन को आगे बढ़ाएँ तथा सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करें।

 

इस अवसर पर वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्टी की केंद्रीय कमिटी के आह्वान का पाठ किया गया तथा उसके अनुरूप जनसंघर्षों को तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण प्रसाद महतो, लाल मोहन महतो, जिला संयोजक सोनू शर्मा, आइसा के राज्य उपाध्यक्ष जयजीत मुखर्जी, मुकेश कुमार दास एवं सुखदेव हरि सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने चारु मजूमदार के जीवन और वैचारिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए जनसंघर्षों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *