

पत्रकार चंचल गोस्वामी
इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासी, भक्तजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम के सहभागी बने।


नवनिर्मित विश्राम गृह में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने बाबा हरिलाजोड़ी शंकर मठ में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गोविंदपुर प्रमुख श्री डी.एन. सिंह, मंदिर मठाधीश श्री लक्ष्मी नारायण पुरी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक गिरी, श्री सूदन चंद्र मंडल, श्री प्रदीप गोस्वामी, श्री चंद्र भूषण सिंह, श्री श्याम सुंदर गोस्वामी, श्री महेश गोस्वामी, श्री चंद्रकांत गिरी, श्री रविकांत गिरी, श्री चंदन गोस्वामी, श्री सुरेश भगत, श्री संजय गोस्वामी, श्री परमेश्वर गोस्वामी, श्री मोहन लाल शर्मा, नेपाल पंडित, श्री मिथलेश गिरी, श्री महेंद्र गिरी, श्री बैजनाथ गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण, भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।
उपस्थित लोगों ने नवनिर्मित विश्राम गृह के निर्माण को मंदिर एवं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
नवनिर्मित विश्राम गृह से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को ठहरने एवं विश्राम करने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस शुभ कार्य के लिए मंदिर समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
