• Fri. Feb 27th, 2026

गोमिया में बेटी की शादी से एक दिन पहले फटा सिलेंडर, आग में सब कुछ हुआ स्वाहा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2023

 

*खाने को दाना नहीं, सिर से छत गायब, बेटी की शादी की चिंता की आग में झुलस रहा पिता*

*बोकारो :* गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कंडेर पंचायत अंतर्गत होन्हे गांव में शुक्रवार 19 मई को गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर धू-धूर कर जल गया. घर में शादी के लिए रखे लाखों रुपये का सामान आग में स्वाहा हो गया. जानकारी के अनुसार होन्हे गांव निवासी मोहन महतो की बेटी की शादी 20 मई को रामगढ़ जिला के कुजू अंतर्गत मुरपा गांव के लड़के के साथ होनी है. गुरुवार 18 मई को लगन था. घर पर मेहमान थे. शुक्रवार 19 मई की सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा को चालू किया, वैसे ही आग लग गई. पाइप से गैस का रिसाव धीरे-धीरे तेज़ हो गया. परिवार के लोग सिलेंडर की आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, मगर कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. मेहमान व घर के लोगों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई इसी दौरान आग फैलते ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और घर के चार कमरे और दो बरामदे धू-धू कर जल गये.
*आग में पूरी तरह स्वाहा हो चुका घर,पड़ोसियों ने की कोशिश, मगर रहे नाकाम* मोहन महतो के पड़ोसियों ने डेगची, बाल्टी लेकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर लकडी और खपरैल मकान होने के कारण आग की लपटें पूरे घर में फैल गई. कुछ ही देर में पूरी तरह से घर जलकर खाक हो गया. पड़ोसी जीतू महतो, धनेश्वर करमाली, भुनेश्वर महतो, चुरामन, पारसनाथ, वकील महतो, कमलेश महतो, मोहन महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया मगर वे नाकाम रहे.
*अब ना खाने को एक दाना बचा, ना सिर पर छत*
मोहन महतो ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बड़ी बेटी है, जिसकी शादी 20 मई को है. घर का राशन सहित कपड़े और शादी के लिए रखे अन्य सामग्री सबकुछ जलकर खाक हो गया. सिर पर छत के साथ-साथ शादी की भी चिंता हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही महुआटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. फोन पर अंचल अधिकारी गोमिया को सूचना दे दी गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *