• Sat. Mar 28th, 2026

गोपालीचक में संचालित जीडीएस आउटसोर्सिंग कंपनी में प्रभावितों को रोजगार देने की मांग,राम रहीम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2023

 

पुटकी।पुटकी 10 नंबर कोक प्लांट ग्राउंड में बुधवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक की गई।बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राजकुमार महतो व असलम मंसूरी, राम रहीम नामक प्रसिद्ध नेता उपस्थित हुए।जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजा फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात बीसीसीएल के पुटकी बलिहारी क्षेत्र में संचालित गोपालीचक के नाई परियोजना जीटीएस प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर विशेष चर्चा कर विचार विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता अजय पासवान,व संचालन इस्तेखार आलम,तथा धन्यवाद ज्ञापन भोलू पासवान ने किया।इस दौरान कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिला महासचिव राजकुमार महतो ने कहा कि यहां के रैयतों व स्थानीय बेरोजगार ग्रमीणों को जो परियोजना से प्रभावित लोग हैं उन्हें हर हाल में यहां नियोजन देना होगा।इसके लिए आगामी तीन अक्टूबर को कंपनी कैम्प के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही पार्टी के जिला महासचिव आसलम मंसूरी ने कहा कि यहां आउटसोर्सिंग संचालित हुई है जिसे मैं स्वागत करता हूं और यह कहना चाहता हूं कि यहां बेरोजगारी बहुत है यदि यहां के 200 लोगों को भी इस आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार मिल जाती है तो इससे 2000 लोगों का भरण पोषण आसानी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी यहां खनन कर रही है और इससे प्रभावित जो लोग हैं निश्चित तौर पर उन्हें रोजगार मिलेगा बस कंपनी के कार्यों में बाधा ना पहुंचाएं जब तक कंपनी प्रबंधन से वार्ता नहीं होती है तब तक कंपनी को किसी प्रकार का असंवैधानिक छेड़छाड़ न करें कंपनी में ग्रामीणों को रोजगार के लिए आगामी 3 अक्टूबर को कंपनी प्रबंधन से पूर्व मंत्री माननीय जलेसर महतो जी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान वार्ता होगी और सभी प्रभावितों को नियमानुसार रोजगार मिलेगा यदि उससे भी सहमति नहीं बन पाई तो आगे की रणनीति में कंपनी का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि यहां कुछ असामाजिक तत्वों के लोग अपना वर्चस्व काम करने के लिए आउटसोर्सिंग में बम के धमाके करते हैं और गोलियों की फायरिंग करते हैं किंतु वैसे धमकियों से हमें डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम जनता की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं कोई रंगदारी या ठेकेदारी की मांग नहीं करते हैं। और वैसे धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देने और उनके दांत खट्टे करने के लिए हम तरह से हर क्षण तैयार हैं।
बैठक के मौके पर मोहम्मद शाहरुख खान, राहुल पासवान,अनूप पासवान,कुंदन पासवान,अजीत पासवान,रवि रजवार, सीटी अंसारी,सिबलू खान,गौतम कुमार, सुनील भुइयां, अंकी सिंह,गीता देवी,आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *