• Mon. Feb 16th, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर उर्फ नशीम अंसारी के साथ तीन गिरफ्तार एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2023

 

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर उर्फ नशीम अंसारी के द्वारा शहर के व्यवसाईयों और कारोबारी को निशाना बनाने और चिट्ठी वायरल की घटना के मामले में पुलिस चार गुर्गों को गिरफ़्तारी के बाद शहर में रंगदारी के मामले में कमी आएगी और पुलिस गैंगेस्टर प्रिंस खान का नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद हथियार सप्लाई करने वाला विकास सिंह लोगों का नंबर जमा करने वाला राजू अंसारी और नसीम अंसारी उर्फ मेजर का रिश्ते में चाचा लगने वाला सद्दाम अंसारी शामिल है। वही की तलाशी में आधा दर्जन आर्म्स और भारी संख्या में कारतूस, बम व नगद 50 हजार की बरामदगी हुई है।

पूरे मामले पर जानकारी साझा करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि प्रिंस खान के गिरोह को ध्वस्त करने के लिए कई दिनों से टीम लगी हुई थी उसी कड़ी में मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, व्यापारियों को धमकी देने के मामले और फायरिंग के मामले में इन्हीं लोगों की संलिप्ता थी । मेजर उर्फ नसीम पूर्व में भी जेल जा चुका है। 8 वर्ष जेल में रहने के बाद पेरॉल पर रिहा हुआ था। उन्होने बताया की
पूर्व में भी मेजर के नाम से धमकी देने वाले एक सख्स को पुलिस जेल भेजे चुकी है। इनके पास से दहस्त फैलाने के लिए बम चलाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है उन्होंने बताया कि इसमें कुछ क्षद्म सफेदपोश, फर्जी पत्रकार भी जांच के दायरे में है बहुत जल्द उनपर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होने कहा की व्यापारि बेखौफ होकर अपना व्यवसाय करे उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं पुलिस हर हाल में अपराधियों का गर्दन दबोच सलाखों के पीछे भेजेगी

संजीव कुमार एसएसपी धनबाद

धनबाद में इससे पूर्व एसएसपी ने अब तक प्रिंस खान गिरोह के करीब 45 सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आज की हुई गिरफ्तारी में जिस मेजर के नाम से व्यापारियों में दहशत फैलाया जाता था उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने बहुत बडी सफलता हासिल की है। एसएसपी ने बताया कि बहुत जल्द प्रिंस खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके गिरोह के किसी भी सदस्य को बक्सा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *