• Sat. Mar 7th, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने गोविन्दपुर के बिहारीलाल एन्ड संस के शोरूम पर की फायरिंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 11, 2023

 

*गोबिंदपुर* । गोबिंदपुर गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर ने एक बार फिर दहशत फैलाने के मकसद से कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी के गोबिंदपुर स्थित शोरूम पर फायरिंग किया है अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोबिंदपुर मधुवन होटल के सामने अंधाधुध फायरिंग करते हुए एक पर्ची फेक फिल्मी अंदाज में घटना की जिम्मेदारी ली और रंगदारी नही पहुंचाने पर खोपड़ी खोल देने की धमकी दिया ।

घटना के बाद गोविंदपुर थाना के पुलिस शोरूम पहुंच सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार शोरूम के सामने फायरिंग करते देखे जा सकते हैं ।

बता दें की कुछ दिन पूर्व ही गैंगस्टर प्रिंस खान के 10 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और फिर से धनबाद के कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *