
गिरीडीह ,डेस्क: जिला शिक्षा अधीक्षक के गरिमामय पद पर रहते हुए निजी कम्पनी के प्रोडक्ट बेचने वाले अधिकारी पर अब चलेगी विभागीय कार्रवाई गिरिडीह के तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार पर यह आरोप लगने के बाद उसे राज्य सरकार ने इन्हें पदीय गरिमा का उल्लंघन करने, सरकारी सेवा में रहते व्यावसायिक कार्य करने, निजी कार्य हेतु सरकारी मशीनरी व पद का दुरुपयोग करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में बाधक बनने का दोषी पाया है। अब इनपर दंड लगाने के लिए विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है।

गिरिडीह के उक्त अधिकारी को निजी कंपनी के प्रोडक्ट शिक्षकों व कर्मियों के बीच बेचने तथा प्रोडक्ट खरीदने के लिए उनपर दबाव बनाने की शिकायत के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विभागीय कार्रवाई की थी तथा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर माह में निलंबित कर दिया गया था।

अब इन्हें निलंबनमुक्त करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आइएएस पदाधिकारी रमेश दूबे को दी गई है। साथ ही तत्कालीन डीएसई को विभागीय जांच पदाधिकारी के पास अपना पक्ष रखने को कहा गया है। विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट के आधार पर इनपर दंड लगाया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
