• Tue. Mar 24th, 2026

गिरिडीह में बिजली तार की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत,। तीन महिलाएं झुलसी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2023

गिरिडीह. गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक में बिजली का तार गिरने से सात मवेशियों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं जख्मी हो गई. सभी मवेशी घर के सामने बंधे थे जबकि सभी लोग घर में सो रहे थे. बुधवार को रात्री लगभग 12:30 बजे 440 वोल्ट का तार मवेशियों के उपर गिर गया.

तार गिरने के बाद मवेशियों के द्वारा जोर जोर से आवाज किए जाने पर फुलवा देवी, मन्नो देवी व रविता देवी दौड़कर घर से बाहर निकली व तार की चपेट में आकर जख्मी हो गयी. तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु लाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *