• Wed. Apr 1st, 2026

गावां सीएचसी में आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 30, 2023

 

आयुष्मान भवः के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के परिसर में स्वास्थ्य मेले का विधिवत उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, उपप्रमुख नेहा कुमारी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जेएमएम नेता इमरान अंसारी, मुखिया कन्हाय राम ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले किशोर-किशोरियों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व दवा दी गई।
आयोजित मेले में यक्ष्मा, कुष्ठ, मलेरिया, फ्लेरिया, मौसमी बीमारी, परिवार कल्याण, पोषण आदि बीमारियों की उपचार एवं आवश्यक जानकारी के साथ दवा उपलब्ध कराई गई।
मौके पर डॉक्टर हबीबुल्लाह खान, डॉक्टर काजिम खान, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, बीडीएम गंगा राणा, अनिल कुमार, बीटीटी राजदा खातून समेत कई लोग मौजूद थे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *