
गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में गावां प्रेस क्लब के सदस्यों ने वनभोज सह प्रेस क्लब गठन के कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने इस दौरान सर्वसम्मति से क्लब के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विकास सिन्हा, सचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष मनोहर लाल यादव, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, प्रवक्ता शुभम भानु, संयोजक राजमणि पांडेय का चुनाव किया गया ।
मौके पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि नए वर्ष के आगाज के साथ प्रेस क्लब का गठन किया गया है ।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा नए वर्ष में जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा ।श्री सिन्हा ने अधिकारियों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की।
मौके पर पत्रकार विकाश रंजन, राजू सिन्हा, मो मोजाहिद सहित कई लोग उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
