• Fri. Mar 13th, 2026

गज़ब : लैंड नहीं हुए रांची पहुंचने वाले दो विमान, एक को भेजा कोलकाता दूसरा पहुंचा भुवनेश्वर, एयरपोर्ट पर मचा बवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

*रांची :* रांची एयरपोर्ट पर जोरदार हंगामा हो रहा है. दरअसल रांची पहुंचने वाले दो विमान को डायवर्ट कर कहीं और भेज दिया गया है. बेंगलुरु जाने वाले विमान को रांची लैंड नहीं करने दिया गया और उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. वहीं एक और विमान को रांची नहीं उतार कर भुवनेश्वर भेज दिया गया है. इसके बाद रांची एयरपोर्ट पर काफी जोरदार हंगामा हो रहा है.
हंगामे के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी यह कह रहे हैं कि एटीसी ने विमान को लैंड होने की परमिशन नहीं दी. जिसकी वजह से विमान कहीं और डायवर्ट कर दिया गया है. रांची से कुछ मरीज विमान में सवार होने वाले थे, उन्हें बेंगलुरु जाना था. लेकिन रांची में विमान लैंड नहीं होने की वजह से वह सही समय पर बेंगलुरु नहीं पहुंच सके. जिसकी वजह से मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं था कि विमान कितनी देर में आएगा या फिर कैंसिल कर दिया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *