
*चाईबासा*: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत खुटपानी प्रखंड की बड़ाचीरु पंचायत के गिणडीमुंडी, कुमबरम एवं सानचीरु गांवों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों का जिला समन्वयक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई लाभुकों के आवास निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर से धीमी पाई गई।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंचायत के 132 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी गई थी, लेकिन अब तक केवल 44 लाभुक ही विंडो सिल स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कर सके हैं। शेष 88 लाभुकों के आवास निर्माण कार्य में धीमी प्रगति देखी गई। कई लाभुकों ने केवल प्लिंथ स्तर तक निर्माण कर कार्य रोक दिया है, जबकि कुछ ने अब तक निर्माण शुरू ही नहीं किया है।

निरीक्षण के दौरान लाभुकों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण प्रारंभ करने को कहा गया है। वहीं पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक को नियमित निरीक्षण, लाभुकों से समन्वय और समस्याओं के समाधान के माध्यम से निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव श्रीमती प्रिया हेंब्रम एवं प्रखंड समन्वयक श्री मुरलीधर महतो भी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
