• Tue. Mar 24th, 2026

खनन विभाग की कारवाई, नरकी में अवैध रूप से संचालित क्रशर के संचालनकर्ताओं पर गिरी गाज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

 

उपायुक्त नैंसी सहाय के निदेशानुसार खनन विभाग एवं जिला पुलिस बल एवं थाना पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 09 फरवरी को विष्णुगढ़ थानान्तर्गत मौजा नरकी में अवैध रूप से संचालित तीन क्रशरों जो क्रमशः सैफ अंसारी, पिता स्व० मोबिन अंसारी, पता नरकी खुर्द विष्णुगढ़, हजारीबाग, दिनेश कुमार वर्णवाल उर्फ दिपु साव, पता नरकी खुर्द विष्णुगढ़, हजारीबाग एवं रण विजय सिंह, पिता सिद्ध सिंह, पता नरकी खुर्द विष्णुगढ़, हजारीबाग के द्वारा मौजा नरकी अवस्थित वन भूमि एवं नदियों से अवैध रूप से चोरी छिपे पत्थर का उत्खनन कर क्रशर का संचालन किया जा रहा था। वर्णित तीनों क्रशरों के मालिको, संचालकों के विरूद्ध विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जाँच दल के द्वारा नरकी अवस्थित कोनार नदी में ट्रैक्टर का रजिस्टेशन संख्या अंकित नहीं, लाल रंग, महेन्द्रा B275 DI, चेचिंस संख्या NYNB00900, इंजन संख्या स्पष्ट नहीं, डाला संख्या अंकित नहीं है, उक्त वाहन पर पत्थर लोड करने की कार्रवाई की जा रही थी, जिसे जप्त कर थाना लाया गया इस क्रम में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई गई।

उपरोक्त तीनों क्रशरों के मालिकों, ट्रैक्टर के मालिकों एवं चालकों, पत्थर संचालकों एवं अवैध अज्ञात अवैध पत्थर खननकर्त्ताओं तथा वाहन को छुड़ाने में संलिप्त स्थानीय ग्रामीणों के विरूद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, खनन अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका थाना काण्ड संख्या 29/24, दिनांक 09.02.24 है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *