• Thu. Mar 5th, 2026

खत्म नहीं हुआ कोरोना का खतरा, उससे भी खतरनाक Virus बन सकता है आपदा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 24, 2024

 

 

वैज्ञानिकों ने जॉम्बी(Zombie) वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि जॉम्बी वायरस नई घातक महामारी ला सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो सकती हैं।

कोरोना महामारी की दहशत अभी दुनिया से खत्म हुई नहीं कि वैज्ञानिक नई जानलेवा बीमारियों को लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं। आने वाली ये बीमारियां चिंता तो बढ़ा ही रही हैं, साथ ही फिर से बड़े पैमाने पर तबाही का संकेत दे रही हैं।

फैला सकते हैं बड़ी बीमारी
हो सकते हैं भयावह हालात
वैज्ञानिकों ने जॉम्बी (Zombie) वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि जॉम्बी वायरस नई घातक महामारी ला सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो सकती हैं। आखिर क्या है यह दुनिया का सबसे खतरनाक जॉम्बी वायरस और क्यों इसे लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं। क्या ये कोरोना से भी बड़ी महामारी ला सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि Arctic Permafrost में zombie virus जमे हुए हैं। बता दें कि पर्माफ्रॉस्ट धरती की सतह पर या उसके नीचे जमी हुई परत को कहते हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से Arctic Permafrost अब पिघलने लगा है।

इस वजह से ये वायरस जानलेवा महामारी ला सकते हैं। ऐसे वायरस साइबेरियाई पर्माफ्रास्ट में मिले थे। प्राचीन जॉम्बी वायरस को मेथुसेलह रोगाणु (Methuselah microbes) के रूप में भी जाना जाता है

फैला सकते हैं बड़ी बीमारी
Zombie वायरस जमीन में हजारों साल से दबे हुए हैं। अगर धरती का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो ये वायरस पृथ्वी पर एक बड़ी बीमारी फैला सकते हैं। इसके खतरे की आशंका को देखते हुए वैज्ञानिक एक आर्कटिक निगरानी नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं।

यह इस वायरस की वजह से फैलने वाली शुरुआती मामलों के बारे में पता लगाएगा। इसके पहले भी वैज्ञानिकों ने इस वायरस के खतरे को समझने की कोशिश की है।

हो सकते हैं भयावह हालात
साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से लिए गए सैंपल की स्टडी करके इसके बारे में पता लगाया गया था। 13 वायरस के सैंपल इकट्ठा करके उसपर रिसर्च की गई थी।

अगर Arctic Permafrost ऐसे ही पिघलता रहा तो जॉम्बी वायरस दुनिया के लिए भयानक हालात पैदा कर सकता है। ये वायरस सिगंल सेल ऑर्गेनिज्म को संक्रमित कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *