• Tue. Feb 17th, 2026

क्लासरूम में टपक रहे पानी के बीच पढ़ाई को मजबूर हैं सरकारी स्कूल के बच्चे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2023

 

*धनबाद :* लगातार हो रही बारिश के कारण कई सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। विशेषकर जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। बारिश के पानी के बीच छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
क्लासरूम में बारिश का पानी टपक रहा है। जर्जर भवन व लगातार हो रही बारिश के कारण दर्जनों अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से हिचक रहे हैं। शहर के बीचों बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय भूदा की स्थिति अधिक खराब है। दो कमरों का स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर है। क्लासरूम से बुधवार को पानी निकालने में बच्चों व शिक्षकों को घंटेभर से अधिक का समय लगा। शुरुआती समय पानी निकालने में ही बीत गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने बरामदे में बैठ कर किसी तरह से पढ़ाई की। पूरे मामले में स्कूल प्रधान शिक्षक बेबी कुमारी ने कहा कि वर्ष-2017 से हमलोग विभाग समेत अन्य कार्यालयों में सूचना दे रहे है। उम्मीद है कि विभाग जल्द संज्ञान लेगा। हमलोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शिक्षक योगेंद्र ने कहा कि उम्मीद है कि विभाग पूरे मामले में जल्द संज्ञान लेगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय दूहाटांड़ में भी क्लासरूम में पानी भर गया। पानी भरने के कारण क्लासरूम में पढ़ाई नहीं हो पाई। बच्चों को दूसरी जगह बैठाकर पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि हमलोग विभाग को स्कूल की वर्तमान स्थिति से कई बार अवगत करा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल की मरम्मत होगी। दूसरी ओर यही स्थिति जिले के कई सरकारी स्कूलों की है। वहीं अभिभावक व शिक्षक जर्जर भवन व लगातार बारिश के कारण किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत हैं। बारिश के कारण बुधवार को कई सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *