• Wed. Jul 15th, 2026

कौशल से रोजगार की ओर बढ़े कदम: विश्व युवा कौशल दिवस पर 12 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2026
crescent ad

 

रामगढ़ , झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

रामगढ़, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के अवसर पर एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मारंगमरचा, चितरपुर (रामगढ़) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्व युवा कौशल दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को यह दिवस युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पेंटिंग, स्केच एवं पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों ने प्रतिभागियों के हुनर की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला स्किल असिस्टेंट प्रोजेक्ट (UNDP) के श्री कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवाओं की सृजनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 12 सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों के नियुक्ति-पत्र (Appointment Letter) भी वितरित किए गए, जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सेंटर मैनेजर श्री इंद्रदेव वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से रोजगारोन्मुख एवं कौशलयुक्त बनकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर के सभी प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से यह आयोजन प्रेरणादायी एवं सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन पर संदेश दिया गया कि “युवा शक्ति तभी सशक्त बनती है, जब वह ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। विश्व युवा कौशल दिवस युवाओं को अपने हुनर को पहचानने, निखारने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *