

*कोयलांचल में आस्था के साथ मनाया जा रहा वट सावित्री व्रत*
धनबाद ।पति की लंबी आयु की कामना से किया जाने वाला वट सावित्री व्रत आज मनाया जा रहा है।आज के दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर कथा सुनती हैं

और पेड़ में धागा बांध कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।वही धनबाद में भी वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाई जा रही है।

महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग की सलामती को लेकर वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर रही है।। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ धनबाद के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे देखी जा सकती है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा कर रही है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com